संस्कृति मंत्रालय साफ करे, ताजमहल मकबरा या मंदिर : सीआईसी

0

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को इस विषय पर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा है कि ‘ताजमहल’ शाहजहां द्वारा बनवाया गया एक मकबरा है या शिव मंदिर है, जिसे एक राजपूत राजा ने मुगल बादशाह को तोहफे में दिया था।

इसे भी पढ़िए :  हुर्रियत नेता मीरवाइज, यासीन मलिक और गिलानी को किया गया नजरबंद

यह सवाल एक आरटीआई अर्जी के जरिए सीआईसी पहुंचा और अब यह संस्कृति मंत्रालय के पास है।  सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्यलु ने एक हालिया आदेश में कहा कि मंत्रालय को इस मुद्दे पर विवाद खत्म करना चाहिए और सफेद संगमरमर से बने इस ऐतिहासिक मकबरे के बारे में संदेह दूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  NEERI की रिसर्च, ताज महल की खूबसूरती पर है कई दाग

गौरतलब है कि ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में एक माना जाता है। मुगल बादशाह शाहजहां (1628-1658) ने अपनी बेगम अर्जुमंद बानो बेगम (मुमताज महल) की याद में इसे बनवाया था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी की हवाई यात्राओं के खर्च के ब्योरे को सार्वजनिक करने की याचिका पर सुनवाई करेगा सीआईसी

Click here to read more>>
Source: aaj tak