J&K आर्मी मुख्यालय पर हमला अपडेट – 17 जवानों की मौत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सेना की उत्तरी कमान ने बताया कि आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हुए हैं तथा 19 अन्य घायल हुए हैं । मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए हैं । सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने उरी स्थित एक यूनिट के प्रशासनिक बेस के पिछले हिस्से को निशाना बनाया । जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं और तलाशी अभियान प्रगति पर है ।’’ बयान में कहा गया, ‘‘प्रशासनिक बेस में विभिन्न यूनिटों के बड़ी संख्या में सैनिक मौजूद थे जो अपनी ड्यूटी बदल रहे थे । वे तंबुओं और अस्थाई शिविरों में रहते थे जिनमें आग लग गई और परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए । हम 17 सैनिकों के बलिदान को नमन करते हैं जो अभियान में शहीद हो गए ।’’

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों ने किया CRPF पर हमला, 5 जवान घायल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse