J&K : पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

0
सोमालिया

श्रीनगर : पुराने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में रविवार को आतंकियों के ग्रेनेड अटैक में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया। हमले में 13 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हमला शाम करीब 7 बजे हुआ। नौहट्टा इलाके के गंजबख्श पार्क के ठीक सामने आतंकियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पर बरसे चीफ जस्टिस ठाकुर, कहा- बंद कीजिए न्या‍यिक कार्यों का गला घोंटना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के वक्त पुलिस वाले अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने उसी इलाके में पुलिस वालों पर पत्थरबाजी भी की।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी पुलिस ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे, सुने पूरी बातचीत