नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया

0

दिल्ली
सेना ने आज कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी जिसमें एक आतंकी मारा गया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। घुसपैठ की यह कोशिश कुपवाड़ा जिले में नौगाम सेक्टर में सतर्क जवानों द्वारा नाकाम की गई।’’ इस महीने सेना ने दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है।

इसे भी पढ़िए :  पशु मेलों में गायों की बिक्री पर मोदी सरकार ने लगाई रोक, सिर्फ खेती करने वालों को मिली इजाजत

इससे पहले, एक अगस्त को कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी जिसमें एक आतंकी मारा गया था। वहीं 26 जुलाई को एक घुसपैठ रोधी अभियान में चार आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी को पकड़ा लिया गया था, जबकि 30 जुलाई को एक अन्य अभियान में दो आतंकी मारे गए थे। इसमें सेना के दो जवान भी मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  क्या है सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई? मीडिया को बॉर्डर पर क्या दिखाने ले गई पाक सेना? देंखे वीडियो