नई दिल्लीः देश के अमीरों की बदौलत भारत ने इस बार दुनिया में अपनी धमक कायम की है। भारत ने दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों की सूची में सातवें नंबर पर जगह बना ली है। भारत से नीचे कनाडा(8), ऑस्ट्रेलिया(9) इटली(10) हैं। यह रिपोर्ट साउथ अफ्रीका की प्राइवेट वेल्थ इंटेलीजेंस और मार्केट रिसर्च कंपनी न्यू वर्ल्ड वेल्थ((NWW) की ओर से जारी हुई है। संबंधित देश के लोगों की निजी संपत्ति के आधार पर रिपोर्ट तैयार है। भारत ने 5600 अरब डॉलर(3.75 लाख अरब रुपये)की संपत्ति के साथ सूची में स्थान बनाई।
इसे भी पढ़िए-65 लाख के सोने के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, देखिए कहां छिपाया था सोना
48900 अरब डॉलर के साथ अमेरिका नंबर वन है। 17400 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे पर वहीं 15100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। यूके के पास 9200 अरब डॉलर है। वह चौथे स्थान पर जबकि 9100 व 6600 अरब डॉलर के साथ जर्मनी और फ्रांस क्रमशः पांचवें और छठें स्थान पर रहें। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा तरक्की चीन ने की। देशों में लोगों की निजी संपत्ति, कैश, शेयर और बिजनेस को शामिल किया गया है।