विदेश भेजने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक क्रिकेटर भी शामिल

0
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक इंटरनेशनल क्रिकेटर है, जो कई विदेशी क्लबों के साथ मैच खेल चुका है। हाईप्रोफाइल फैमिली से आने वाले दोनों आरोपी जल्द अमीर बनने के चक्कर में लोगों से लाखों रुपए ठग चुके है।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का रोज सुनवाई से इनकार

डीसीपी विजय कुमार ने बताया, ”क्रिकेटर सन्नी कुमार अपने दोस्त नितीश कुमार के साथ इस रैकेको चला रहा था। दोनों लुधियाना के रहने वाले है। उन्होंने कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों का चूना लगाया है। इनके कब्जे से 30 पासपोर्ट और कुछ फर्जी कागजात भी मिले है।

इसे भी पढ़िए :  बनारस के संत ने कहा- नरेंद्र मोदी में नहीं है दम, नीतीश को बनाओ पीएम

14 मई को हरिनगर थाने में हिमाचल प्रदेश के दीपक चौहान ने करीब 75 हजार रुपए ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी गार्डन में मिलेनियम ट्रेड सेंटर नामक ऑफिस के दो लड़कों ने उसे कनाडा भेजने का वादा किया था। लेकिन पैसे लेने के बाद वह ऑफिस बंद कर फरार हो गए और पासपोर्ट भी नहीं लौटाया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

जांच में पता चला कि आरोपियों ने ऑफिस किराए पर लिया था, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्हें पकड़ लिया है।

Click here to read more>>
Source: nbt