ललिता खुदकुशी मामला: कबड्डी खिलाड़ी को मुंबई से गिरफ्तार करेगी दिल्ली पुलिस

0
रोहित-ललिता की शादी की तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का एक दल राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए मुंबई जा रहा है। रोहित की पत्नी ललिता ने 17 अक्तूबर को पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक के लौटने पर सस्पेंस बरकरार, मंगलवार को होने वाला प्रेस कांफ्रेंस रद्द

ललिता ने अपने सुसाइड नोट में पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित मुंबई में नौसेना में कार्यरत है।

रोहित और उसके अभिभावकों को गिरफ्तार करने के लिए दो दल बनाए गए हैं। एक दल रोहित को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जा रहा है। वहीं, दूसरा दल उन जगहों पर छापे मार रहा है, जहां उसके माता-पिता के होने की संभावना है। रोहित प्रो-कबड्डी लीग में बेंगलुर का प्रतिनिधित्व करता है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई : जरूरी काम न हो तो, अपने घरों में हीं रहें : देवेंद्र फड़णवीस

ललिता (27 साल) ने दो घंटे का ऑडियो और 25 मिनट का वीडियो संदेश मरने से पहले रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि छोटी-छोटी बातों पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा को पड़ा दिल का दौरा, खबर सुनते ही कार्यकर्ता की सदमे से मौत, प्रदेश में मातम, अमेरिका ने भी कसी कमर