भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में रेप का मामला दर्ज, पहले भी लगे हैं छेड़छाड़ का आरोप

0

उत्‍तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। 32 साल की एक महिला ने दिल्‍ली के सफदरजंग एनक्‍लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रावत ने उसके साथ रेप किया। वह लंबे समय से उसका शोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला हरक सिंह रावत की जानकार है। हरक सिंह रावत पर साल 2014 में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता महिला वही है या कोई और है। महिला का आरोप है कि उस पर पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब के जालंधर में मोदी की चुनावी रैली, देखिए LIVE

महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। मामला शुक्रवार रात को दर्ज कराया गया। हरक सिंह रावत अभी कहां है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रावत उत्‍तराखंड में हरीश रावत सरकार में मंत्री थे। पिछले दिनों वे बगावत कर भाजपा में चले गए थे। हरक सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर साल 2003 में भी एक रेप का आरोप लगा था। इस आरोप के चलते उन्‍हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सीबीआई ने भी उन पर मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़िए :  महंगाई की मार, बढ़ा बसों का किराया