दिल्‍ली: निजामुद्दीन स्टेशन से 27 लाख रुपये के नए नोट बरामद, दो गिरफ्तार

0
फोटो: NDTV

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां दो-दो हजार रुपये के लिए जनता घंटों लाइन में लग रही है वहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 27 लाख की नई करेंसी बरामद की है। ये करेंसी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर से एक फॉर्च्यूनर कार से बरामद की गई है।

इसे भी पढ़िए :  बच्चों से परेशान मां ने पहले बेटी को दी फांसी, फिर फंदे से झूलकर खत्म की जिंदगी

सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं जो मुम्बई से बदलकर दिल्ली लाए गए थे। क्राइम ब्रांच ने करेंसी लाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि ये कैश दिल्ली के रहने वाले एक बड़े उद्योगपति के हैं जो अभी फरार है।

इसे भी पढ़िए :  घर पर हमले के मामले में मनोज तिवारी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने

delhi-police

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए 27 लाख रुपये की नई करेंसी लाई जा रही है। पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर आते ही अजीत पाल सिंह और राजिंदर सिंह को पैसे सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ये पैसे उनके कमाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अरनब को आतंकियों ने दी धमकी, मोदी सरकार देगी ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा