जानिए कहां रात भर सड़क पर खड़े रहे नोटों से भरे दो ट्रक

0

दिल्ली
भारतीय रिजर्व बैंक के लिए नकदी लेकर जा रहे नोटों से भरे दो ट्रक रात भर सड़क पर खड़े रहे और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की सांस अटकी रही।

दरअसल दो ट्रक रिजर्व बैंक की नकदी लेकर जा रहे थे। एक ट्रक कंटेनर कल रात तकनीकी गड़बड़ी के चलते अरावाकुरिचि में खराब हो गया। इसके बाद उसके साथ चल रहे ट्रक को भी राजमार्ग पर रोक दिया गया। ये ट्रक मैसूर से तिरूवनंतपुरम जा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  ट्रम्प ने हिलेरी पर लगाए सिविल न्यूक्लियर डील पर सपोर्ट के बदले पैसे लेने के आरोप

पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि मुदैर से कलपुर्जे आने के बाद ट्रक ठीक हुआ और इन्हें आज आगे रवाना कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  ISIS में शामिल केरल के लड़के ने परिवार को भेजा मैसेज, कहा- यहां जन्नत है, तुम भी आ जाओ

अधिकारी ने यह तो नहीं बताया कि इन ट्रकों में कितनी नकदी थी। लेकिन इनमें बड़ी राशि होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इन ट्रकों के साथ बाकायदा सीआरएफपी का एस्कार्ट आदि की सुविधा थी।

इसे भी पढ़िए :  काला हिरन शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट का आदेश, सलमान, सैफ, तब्बू, सोनाली बेंद्रे 25 जनवरी को हों पेश