रविशंकर प्रसाद ने गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

0

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कंग्रेस पर निशाना साधते हुए कर्नाटक सरकार से पूछा है कि हम जानना चाहते हैं कि सरकार की सहमति से क्या गौरी शंकर नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए बोलती थी और अगर ऐसा है तो फिर उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? इतना ही केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच होने से पहले ही राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर इस हत्या के पीछे आरएसएस और राइट विंग की विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया। आगे गौरी लंकेश की हत्या की निंदा करते हुए मंत्री ने कहा कि हम ऐसे हर हत्या की निंदा करते हैं, लेकिन मेरे लिब्रल दोस्तों ने कर्नाटक और केरल में बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या पर क्यों नहीं कुछ कहा?

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में एक और भारतीय की गोली मारकर हत्या

Click here to read more>>
Source: ZEE NEWS