भारत के समक्ष युद्ध आखिरी उपाय होना चाहिए: दिग्विजय सिंह

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार(24 सितंबर) को कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध भारत के लिए आखिरी उपाय होना चाहिए, क्योंकि दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से कहा कि ‘‘दोनों देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। इसलिए, युद्ध भारत के लिए आखिरी उपाय होना चाहिए। बातचीत और पाकिस्तान पर दबाव डालने के सारे प्रयास किए जाने चाहिएं।’’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जागी अमन की आस! कहीं से भी बड़ी घटना की ख़बर नहीं

सिंह ने कहा कि ‘‘हो यह रहा है कि रूस जैसा देश, जो सदा हमारा मित्र रहा है, वह भी अब पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास कर रहा है, जो पूर्व में पहले कभी नहीं हुआ।’’

इसे भी पढ़िए :  अब 5 मिनट में मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट जानिए कैसे

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ‘‘ये चिंता के क्षेत्र हैं, जिसपर भाजपा नीत सरकार को गौर करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है वो हम सबके लिए चिंता का विषय है।

सिंह ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मामलों में सत्ता में बैठी सरकार का समर्थन किया है। अब, कांग्रेस पार्टी को आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला कहा, 'कश्मीर में अशांति का ठीकरा सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं फोड़ा जा सकता'