हमने देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में बहुत मेहनत की है : अमित शाह

0
हमने देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में बहुत मेहनत की है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने उद्योग मंडल फिक्की के संवादात्मक सत्र में कहा कि, “हमने देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में बहुत मेहनत की है और नोटबंदी इसका उदाहरण है।”

शाह ने कहा कि बीते तीन वर्षो में कुल प्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या दोगुनी हो गई है। यह 3.7 करोड़ से बढ़कर 6.4 करोड़ हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  उग्र राष्ट्रवाद पर पूर्व नौकरशाहों का पीएम के नाम खुला खत, कहा- मोदी सरकार का विरोध करने वालों को ठहराया जा रहा है देश विरोधी

उन्होंने कहा, “यदि हर घर में शौचालय, बिजली और एलपीजी सिलेंडर होगा तो जीडीपी बढ़ेगी या नहीं? इससे न सिर्फ जीडीपी बढ़ेगी बल्कि लोगों का जीवनस्तर भी बढ़ेगा।” शाह ने यह भी कहा कि आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  सपा से हाथ मिलाने को आतुर हैं मायावती ? कहा ‘….लेकिन यूपी को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे’

शाह ने कहा कि,”हमने वोट बैंक के लिए नीतिगत फैसले नहीं लिए है। इसकी वजह से हमें राजनीतिक नुकसान हो सकता था।” नरेंद्र मोदी सरकार ऐसे फैसले नहीं लेती जो लोगों को अच्छे दिखते है बल्कि ऐसे फैसले लेने में विश्वास करती है, जो लोगों के लिए अच्छे होते है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगा आत्मघाती कदम: सपा

Click here to read more>>
Source: ndtv india