बड़ा फैसला! आत्मरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को चाकू रखने की इजाजत

0
दिल्‍ली मेट्रो

महिलाओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए, दिल्‍ली मेट्रो ने बेहद अहम फैसला लिया है। अब महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए मेट्रो में चाकू लेकर जा सकती हैं। दिल्‍ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, सेल्फ डिफेंस के लिए अब दिल्ली मेट्रो में महिलाएं 4 इंच तक लंबा चाकू ले जा सकती हैं, मगर अधिकारियों को यह अधिकार दिए गए हैं कि वह यात्री को एंट्री से रोक सकते हैं अगर उन्‍हें सुरक्षा को लेकर किसी खतरे का अंदेशा हो।

इसे भी पढ़िए :  जेब ढीली करने को रहिए तैयार, CBSE ने बढ़ाई फीस

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि, पाबंदी के मद्देनजर शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर लाइटर, माचिस सरीखी चीजों का अंबार लग चुका है। मिली जानकारी के अनुसार इन चीजों की कभी गिनती भी नही की गई है। अधिकारियों के मुताबिक हर दिन एक स्टेशन पर कम से कम 100 लाइटर और माचिस जब्त की जाती हैं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: खुले दरवाजे के साथ येलो लाइन पर दौड़ी दिल्ली मेट्रो, करवाई गई खाली