120 की उम्र में पहली बार कराया चेकअप, फिर भी निकले बिल्कुल स्वस्थ

0
चेकअप के दौरान स्वामी शिवानंद

स्वामी शिवानंद अपने 120 साल के जीवनकाल में पहली बार मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल गए और हैरानी की बात यह कि चेकअप में वह बिल्कुल स्वस्थ पाए गए।

दरअसल, उन्हें पहली बार सिर दर्द हो रहा था, इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके अनुयायी चिंतित थे, लेकिन जब वह मेडिकल चेकअप के लिए गए तो डॉक्टर ने उन्हें बिल्कुल स्वस्थ घोषित कर दिया।

बाबा का सिर्फ बीपी हाई था, लेकिन डायस्टोलिक प्रेशर बिल्कुल सामान्य था। तो आखिर क्या है बाबा के स्वास्थ्य का सीक्रेट? पूछने पर पता चला कि बाबा हर दिन हरी मिर्च और उबला हुआ भोजन खाते हैं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। इसके अलावा वह दूसरों की मदद कर खुद को खुश रखने की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्यों इंजीनियरिंग सेक्टर छोड़ देती हैं लड़कियां ?

शिवानंद ने टीओआई को बताया, ‘मैं साधारण भोजन करने, विनम्र और दया की भावना रखने में यकीन करता हूं। मैं अच्छा महसूस करता हूं जब मैं मुश्किल में पड़े लोगों की मदद करता हूं।’

स्वामी शिवानंद के आधार कार्ड और पासपोर्ट के मुताबिक उनकी उम्र 120 साल है, लेकिन वह दिखते 50 की उम्र के हैं। अस्पताल के डॉक्टर और नर्स भी उनकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से हैरान थे। वे उस वक्त हतप्रभ रह गए जब उन्होंने बाबा को सर्वांगासन कर दिखाया।

इसे भी पढ़िए :  हस्तमैथुन करने पर लगेगा 6500 रुपये का जुर्माना

8 अगस्त 1896 को बेहाला में जन्में स्वामीजी संभवतः सबसे अधिक उम्र के जिंदा व्यक्ति हो सकते हैं। वह असल में गिनेस बुक में दर्ज सबसे अधिक उम्र की महिला (जापान) से पांच साल बड़े हैं। बाबा वाराणसी में रहते हैं, लेकिन धार्मिक प्रवचनों के लिए देश-विदेश का दौरा करते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया की हालत स्थिर, अस्पताल में रखी जा रही है उनकी सेहत पर नजर : कांग्रेस

बाबाजी के अनुयायी डॉ. एससी गरई ने कहा कि उन्होंने इन सालों में कभी भी बाबा को किसी बीमारी की शिकायत करते नहीं देखा। जब उन्होंने बताया कि उन्हें सिर में दर्द है, तब हम उन्हें चेकअप के लिए लेकर आए।

अस्पताल के डॉ. पीसी मंडल ने कहा, ‘लोग अगर तनाव में रहते हों तो उन्हें जीवन के 40वें साल में भी ब्लड प्रेशर हो सकता है। स्वामी शिवानंद का दिल किसी युवा के तरह है।’