भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी झारखंड टीम के खिलाड़ी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा ‘वेलकम’ होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थे। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इसके अलावा दिल्ली के इस पांच सितारा होटल में ठहरे करीब 550 इंडियन फॉरनर गेस्ट को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है। धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने आए हैं, लेकिन इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच होने वाला मैच कल तक के लिए टाल दिया गया है।
The hotel from where the fire was reported. pic.twitter.com/ZZ5sRkv9BK
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) March 17, 2017
होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग में झारखंड के खिलाड़ियों की किट जल गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। होटल इस मॉल के पास ही है और यहां से आग होटल में जा पहुंची।
































































