पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, टूट गए लाखों दिल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अफरीदी के करियर पर एक नज़र

अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का उच्चतम स्कोर 124 रनों का है। लेग स्पिन गेंदबाजी से अफरीदी ने कुल 395 विकेट झटके। टी20 में उन्होंने कुल 98 इंटरनेशनल मैच खेले। इनमें उन्होंने 1405 रन बनाए। उन्हें कुल 97 विकेट हासिल हुए। सीमित ओवरों में सफल अफरीदी ने अपने इंटरनैशनल क्रिकेट करियर में महज 27 टेस्ट खेले। इनमें उन्होंने 1,176 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 156 रहा और उन्होंने 48 विकेट भी झटके।

इसे भी पढ़िए :  एम.जे. अकबर ने क्यों कहा कि पाकिस्तान कर रहा खुदकुशी? देखें वीडियो

शाहिद अफरीदी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में तब से बस गए थे जब सन 1996 में श्री लंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 37 बॉलों पर शतक बना डाला था। यह उनका दूसरा ही मैच था। उनके इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया। अपने करियर के उत्तरार्ध में अफरीदी बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में स्थापित हो गए। टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान की शुरुआती सफलता का दारोमदार अफरीदी पर ही रहा। वर्ष  2009 में पाक की जीत में उनकी महती भूमिका रही।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटने ने 0-3 से हाराया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse