टूंडला स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डिब्बे

0
कालिंदी

भिवानी से चलकर दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस टूंडला पश्चिमी केबिन के पास आगरा ब्रांच लाइन से आ रही मालगाड़ी से भिड़ गई। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे छतिग्रस्त हुए। साथ ही कालिंदी का इंजन सहित जनरल बोगी भी बुरी तरह छतिग्रस्त हुई। रेल हादसे मैं 3 रेलयात्री घायल हो गए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कानपुर के पास ये तीसरी रेल दुर्घटना है।

इसे भी पढ़िए :  'झटका' बीजेपी में शामिल हुई रीता बहुगुणा, कहा- राहुल किसी की बात नहीं सुनते

बताया जा रहा है कि 14723 कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस के टूंडला स्टेशन पहुंचने के वक्त ये हादसा हुआ. ट्रेन की रफ़्तार धीमे होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन रात में काफी देर तक यात्रियों को कोई मदद न मिलने पर लोग भड़क गए और उन्होंने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ यात्रियों ने रेल मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट भी किए और मदद न मिलने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा सरकार विकास के बजाय जनता को व्यापमं और सिंहस्थ जैसे घोटाले दिये: सिंधिया

इस रेल हादसे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन ठप हो गई जिसके चलते कई गाड़ियों का रूट बदला गया। इलाहाबाद रेलवे महाप्रबंधक ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रणब मुखर्जी ने पिता की तरह मेरा ख्याल रखा- नरेंद्र मोदी