भाजपा सरकार विकास के बजाय जनता को व्यापमं और सिंहस्थ जैसे घोटाले दिये: सिंधिया

0
बीजेपी सरकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 13 साल के शासन में प्रदेश में विकास के बजाय जनता को व्यापमं और सिंहस्थ जैसे घोटाले का भ्रष्टाचार हासिल हुआ है।
सिंधिया ने आज यहां एक रैली में आमजनता को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता से विकास के बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई थी लेकिन बदले में उसने जनता को व्यापमं एवं सिंहस्थ जैसे घोटाले दिये।’’ प्रदेश में बिजली की उपलब्धता की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुनिया भर में यह दावा करते हैं कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है, जबकि प्रदेश में स्थिति बिल्कुल इसके अलग है और किसानों को लम्बे समय से बिजली नहीं मिल रही है।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्या मामला : रायन इंटरनेशनल ग्रुप के संस्थापकों और उनके सीईओ बेटे रायन पिंटो को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी एक दिन की राहत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी का मान भी नहीं रख पा रही हैं। उनके नाम पर शुरू की गई अटल ज्योति योजना प्रदेश में अटल कटौती योजना बन कर रह गई है।

इसे भी पढ़िए :  टीचर्स-डे पर गुरु का अपमान! नाम नहीं बोलने पर भड़के बसपा विधायक, प्रोफेसर से की बदतमीजी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse