सोशल मीडिया पर भिड़े सानिया मिर्ज़ा और संजय मांजरेकर, खूब देर तक चली बहस

0
सानिया मिर्ज़ा

डबल्स में नंबर 1 होने के 80 हफ्ते पूरे होने पर सानिया मिर्ज़ा ने ट्वीट करके अपनी खुशी का इजहार किया तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तंज कसते हुए रिट्वीट कर दिया। सानिया ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘आज मुझे दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बने लगातार 80 हफ्ते हो गए हैं।

रिट्वीट करते हुए संजय मांजरेकर ने लिखा कि ‘आप का मतलब है नंबर एक डबल्स प्लेयर, मुबारक हो!’

इसके बाद सानिया ने भी संजय को जवाब में एक और ट्वीट किया उन्होने कहा, ‘क्योंकि मैं अब सिंगल्स नहीं खेलती तो क्या यह समझना स्वाभाविक नहीं है? मेरा खराब कॉमन सेंस भी इतना भी कॉमन नहीं है।’


आपको बता दें कि चोटिल होने के बाद सानिया को कई सर्जरियों से गुजरना पड़ा था। साल 2011 में सानिया को दायें घुटने में चोट लग गई थी। इस दौरान वो यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम में खेल रही थी। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  IND vs SL: 50वें टेस्ट में 4000 रन के बाद पुजारा ने जड़ा शतक