बीजेपी आज जारी करेगी UP और उत्तराखंड के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। अगले महीन से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार(16 जनवरी) को भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। माना जा रहा था कि सोमवार को भाजपा उत्तराखंड की लगभग पूरी और यूपी की करीब 100 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के लिए रास्ता छोड़ देने में 'खुशी' महसूस होगी: शीला दीक्षित

सूत्रों के मुताबिक, हालांकि, रविवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर आम सहमति नहीं बन पाई। देर रात तक हुई बैठक के बाद बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया। अब पार्टी सोमवार को उम्मीदवारों के नामों का घोषणा कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  भगवंत मान के निलंबन पर फैसला आज, शराब पीने, सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, यूपी प्रभारी ओम माथुर, यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, यूपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल, यूपी के विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना सहित चुनाव समिति के अन्य नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, BSP से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी टिकट