सपा राष्ट्रीय अधिवेशन: अखिलेश यादव बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवपाल पद से हटे-अमर सिंह बाहर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्रस्ताव हुए वह उन लोगों के खिलाफ हैं जिन्हें पार्टी के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर नेताजी के खिलाफ साजिश हो और पार्टी के खिलाफ साजिश हो तो बेटा होने के नाते मेरे जिम्मेदरी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी का जहां नुकसान होगा वहां कार्रवाई करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का यूपी चुनाव से कांग्रेस को होगा फायदा- कपिल सिब्बल

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग हैं जो सरकार बनाना नहीं चाहते हैं, लेकिन सरकार बनेगी तो नेताजी को सबसे ज्यादा खुशी होगी। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि पार्टी की सरकार एक बार फिर बने। उन्होंने कहा कि 3-4 महीने सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यह सब पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया कि पार्टी का मनोबल अभी तक कम नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  हाथरस में मीट की दुकानों में लगाई आग, दुकानदार बोले- योगी सरकार में नुकसान ही हो रहा है

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के बेटे के हैसियत से मुझे जो कुछ भी करना होगा, करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक सेक्‍युलर सरकार बने, यही उम्मीद करता हूं। उन्होंने नए साल की सभी को बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा 2017: सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा, राज्यपाल राम नाईक पर फेंके गए कागज के टुकड़े

 

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse