मुलायम ने पार्टी के राष्ट्रिय अधिवेशन को बताया असंवैधानिक, शामिल होने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

0
मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा आज बुलाये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए इसमें शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद सपा मुखिया ने चिट्ठी जारी करके कहा कि आज रामगोपाल यादव द्वारा तथाकथित अधिवेशन बुलाया गया है। यह पार्टी के संविधान और अनुशासन के विरुद्घ है। यह पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिये बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में मोदी के लिए मुसीबत बन सकते हैं अखिलेश-राहुल

भाषा की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में शिरकत को अनुशासनहीनता माना जाएगा और सम्मेलन में जो भी जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान की होगी CBI जांच, सिर्फ 1 रुपये किराए पर ली थी 50 करोड़ की जमीन, बुरे फंसे

मालूम हो कि जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इसमें मंच पर सपा के वे सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जो कभी मुलायम के बगलगीर थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में जुडिशियल सिस्टम में बड़ा फेरदल, 400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला