मुलायम की छोटी बहू की गोशाला पहुंचे योगी आदित्यनाथ, प्रतीक यादव भी थे मौजूद

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के गोशाला पहुंचे। योगी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित कान्हा उपवन गोशाला पहुंचे। यह गोशाला अपर्णा के एनजीओ द्वारा संचालित होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपर्णा ने खुद योगी को यहां आने का न्योता दिया था, जिसे सीएम ने कबूल कर लिया। सूबे की सियासत के नजरिए से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मौर्या बोले देश छोड़कर भाग जाएंगी मायावती

 

इस मौके पर मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि गौसेवा के लिए वे खुद आए और गायों को चारा खिलाया। अपर्णा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बेहद अच्छे इंसान हैं और सेवा के काम में हमेशा लगे रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश बोले- जो मेरे वश में नहीं उसकी चिंता नहीं, फोकस चुनावों पर

 

इस गौशाला की देखरेख करने वाली संस्था का नाम है जीवाश्रय। इसके संरक्षक मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। कान्हा उपवन में लावारिस पशुओं को रखा जाता है। इसमें गोवंश के पशुओं के अलावा कुत्तों को भी संरक्षण दिया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  साइकल पर सस्पेंस बरकरार : चुनाव आयोग के सामने दोनों पक्षों ने रखे तर्क, फ्रीज हो सकती है साइकल

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse