यूपी चुनाव 2017: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, 67 सीटों पर 721 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर –

मंत्री आजम खान चुनावी मैदान में हैं तो वहीं रामपुर की ही स्वार सीट से सपा के टिकट पर उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और नवाब घराने के काजिम अली खान बतौर बसपा प्रत्याशी आमने-सामने हैं। शाहजहांपुर से भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना और बरेली कैंट से भाजपा सरकार में मंत्री रहे राजेश अग्रवाल बरेली से अपना दम दिखाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  एग्जिट पोल पर भड़के रामगोपाल, कहा- दबाव से बदले गए नतीजे

सपा सरकार में मंत्री इकबाल महमूद संभल सीट से चुनाव मैदान में हैं तो अमरोहा सीट से महबूब अली, अमरोहा की ही हसनपुर सीट से राज्य के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर भी चुनाव लड़ रहे हैं। अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जितिन प्रसाद शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

इसे भी पढ़िए :  शायराना अंदाज में अखिलेश ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- 'हमें आता है 'आंधी' के बीच साइकिल चलाने का हुनर'

इसी तरह शाहजहांपुर की ददरौल सीट से पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, बिजनौर की धामपुर सीट से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मूलचंद्र चौहान, पीलीभीत से मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रियाज अहमद ताल ठोकते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस और सपा में सीटों पर नहीं बन रही बात, RLD के महागठबंधन में शामिल होने पर संशय

पिछले विधानसभा चुनाव 2012 में – ये थे परिणाम

यूपी विधानसभा चुनाव-2012 में समाजवादी पार्टी को 34, बसपा को 18, भारतीय जनता पार्टी को 10 और कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं।

देश और दुनिया की बड़ी खबरे देखें – वीडियो पर क्लिक करें

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse