एमपी के पूर्व गवर्नर राम नरेश यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन

0
राम नरेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम और एमपी के पूर्व गवर्नर राम नरेश यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होने ने लखनऊ के पीजीआई अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। करीबी सूत्रों के अनुसार, संभवतः उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले आजमगढ़ में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी ने दिया बर्खास्त नेता की पत्नी को टिकट, लखनऊ से चुनाव लड़ेगी स्वाति सिंह

गौरतलब है कि लंबे समय से बीमार चल रहे यादव को सांस लेने में दिक्‍कत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  'नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था को होगा 1.28 लाख करोड़ रुपये का नुकसान'

फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव निवासी रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 8 सितंबर 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और 8 सितंबर 2016 को कार्यकाल समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़िए :  अगर कांग्रेस के कहने पर चले सिद्धू तो बनेंगे पंजाब के डिप्टी सीएम !