ट्रंप को अश्लील टिप्पणियां करने के लिए उकसाया गया था – मेलानिया

0
ट्रंप को
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

वाशिंगटन:भाषा: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया उनके बचाव में सामने आईं हैं। ट्रंप के हाल ही में सामने आए साल 2005 के वीडियो के बारे में उनकी पत्नी मेलानिया ने चुप्पी तोड़ी है। इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। मेलानिया ने आरोप लगाया है कि उनके पति ट्रंप को ऐसी बातें कहने के लिए ‘‘उकसाया गया था’’। सीएनएन को कल दिए गए साक्षात्कार में 46 वर्षीय मेलानिया ने कहा, ‘‘मैंने मेरे पति से कहा कि आप जानते हैं कि भाषा अनुचित थी। यह स्वीकार्य नहीं है। मैं स्तब्ध थी क्योंकि वे ऐसे नहीं हैं।’’ उन्होंने ट्रंप और ‘‘एक्सीस हॉलीवुड’’ के मेजबान बिली बुश के बारे में कहा, ‘‘दोनों लड़कों जैसी बातें ही कर रहे थे। उन्हें उकसाया गया। बिली ने उन्हें बातों में उलझाया ताकि वे गंदी और खराब बातें कहें।’’
अगले पेज पर पढ़िए- मेलानिया ने क्या दिया तर्क

इसे भी पढ़िए :  2020 तक दुनिया के दो तिहाई वन्य जीवों का हो जाएगा सफाया- वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse