अरूणाचल को लेकर चीन ने फिर की ‘गंदी बात’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के निमंत्रण पर अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा 22 अक्तूबर को वहां गये थे। रिचर्ड की उस यात्रा का उल्लेख करते हुए लू ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने एक विवादित क्षेत्र का दौरा किया है।

इसे भी पढ़िए :  73 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात का संज्ञान लिया है कि अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक अधिकारी ने जिस जगह का दौरा किया है वह चीन और भारत के बीच विवादित क्षेत्र है। हम इस यात्रा के पूरी तरह खिलाफ हैं।’’ चीन अरूणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है और इस इलाके में भारतीय नेताओं, विदेशी अधिकारियों तथा दलाई लामा की यात्रा का नियमित विरोध करता है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से मिलने वाली सहायता 'मूंगफली' के बराबर- चौधरी निसार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse