टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री, रतन टाटा ने फिर संभाली कमान

0
टाटा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप ने सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने का फैसला किया है। सायरस मिस्त्री 28 दिसंबर 2012 से टाटा संस के चेयरमैन थे। टाटा संस के बोर्ड ने रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। टाटा संस के नए चेयरमैन के लिए सेलेक्शन कमिटी का गठन किया गया है। सेलेक्शन कमिटी 4 महीने में नया चेयरमैन नियुक्त करेगी। सेलेक्शन कमिटी में रतन टाटा के अलावा वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीनी उत्पादों के बहिष्कार से फंसा क्रिसमस व न्यू ईयर का आर्डर

कमाई के मामले में नंबर एक रहे मिस्त्री
अगर इस हफ्ते सर्वाधिक कमाई करने वाले लोगों की बात करें तो टाटा समूह के सायरस मिस्त्री 13,200 करोड़ की कमाई के साथ नंबर एक के पायदान पर रहे। बीते हफ्ते के दौरान टीसीएस का शेयर 2.7 फीसदी बढ़ा। साथ ही इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 12,375 करोड़ रुपए बढ़ गई। आपको बता दें कि टाटा समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से छह ने सप्ताह के दौरान सकारात्मक और चार ने नकारात्मक रिटर्न दिया है।
अगले पेज पर पढ़िए- शेयर पर क्या पड़ा असर

इसे भी पढ़िए :  1 मई से इन शहरों में रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse