पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लोग दहशत में हैं। इसकी वजह ये है कि इस्लामाबाद में कल रात 10 बजे के बाद F-16 लड़ाकू विमान उड़ते देखे गए। लड़ाकू लड़ाकू विमानों को देख कर इस्लामाबाद के लोग ये सोच कर डर गए कि कहीं भारतीय सेना हमला करने तो नहीं आ पहुंची, लेकिन ये लड़ाकू विमान पाकिस्तान के ही थे।वाक्या रात 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ। पाक के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी।
F-16 planes flying at 10:20 pm over Islamabad
— Hamid Mir (@HamidMirGEO) September 22, 2016
मीर ने एक न्यूज चैनल से बात करते बताया कि अचानक F-16 लड़ाकू विमानों के यूं उड़ान भरने से लोग दहशत में आ गए। नीचे कई जगह शादियां चल रही थीं। वहां भी लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और आसमान की ओर देख अपने अपने कयास लगाने लगे। मीर के मुताबिक ये वॉर की आशंका को देखते हुए एक अभ्यास हो सकता है।
इसे भी पढ़िए-तो गुपचुप तरीके से युद्ध की तैयारी कर रहे हैं मोदी ?
विमान दिखाई देने के बाद पेशावर से इस्लामाबाद का पेशावर- हाईवे मोटरवे भी बंद कर दिया गया है। F-16 लड़ाकू विमानों ने करीब 3 से 4 चक्कर लगाए। ये विमान इस्लामाबाद के रिहायशी इलाके में नजर आए।
इसे भी पढ़िए-मोदी का ये फैसला पाक को बर्बाद कर देगा
अगले पेज पर पढ़िए- दोनों देशों के बीच में युद्ध जैसे हालात