यूके से चलकर चीन पहुंचेगी व्हिस्की से लदी ट्रेन

0
यूके
फोटा साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : यूके और चीन के बीच मालगाड़ी सेवा के तहत पहली ट्रेन आज इंग्लैंड के शहर एसेक्स से खुलने वाली है। यह 7,500 मील की दूरी तय कर 17 दिन बाद चीन पहुंचेगी।  ट्रेन में 30 डिब्बे हैं जिनमें ब्रिटेन की विस्की, सॉफ्ट ड्रिंक्स, विटमिंस और दवाइयां भरी हुई हैं। ट्रेन सात देशों फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, पोलैंड, बेलारूस, रूस, कजाकिस्तान से होकर 27 अप्रैल को चीन के पूर्वी प्रांत चूचांग के यू शहर पहुंचेगी जो एक होलसेल मार्केट है।

इसे भी पढ़िए :  मैक्सिको के पटाखा बाजार में आग: 26 लोगों की मौत, 70 घायल, धुंए के गुबार में डूबा पूरा शहर

यह चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोग्राम का हिस्सा है। चीन इस प्रॉजेक्ट के तहत 2,000 साल पुराने व्यापारिक मार्ग सिल्क रोड को फिर से बहाल करना चाह रहा है। इस सर्विस के तहत एक ट्रेन चीन से यूके तीन महीने पहले ही पहुंच चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  हॉलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध

अगले पेज पर पढ़िए- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री को नहीं मंजूर थी ये योजना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse