यहां के लोग न सेक्स कर रहे ना ही शादी, सरकार है परेशान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जापान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी लोगों पर किए गए एक नए सर्वे में पाया गया है कि 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में दिलचस्‍पी ही नहीं है। इससे भी ज्‍यादा चिंताजनक बात यह है कि 42 प्रतिशत पुरुषों और 44.2 महिलाओं ने माना है कि वे वर्जिन हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के खिलाफ गवाही देने वाले ड्राइवर को राजस्थान सरकार देगी सुरक्षा

यह सर्वे जापान के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पॉप्‍युलेशन ऐंड सोशल सिक्‍यॉरिटी रिसर्च की तरफ से किया गया है। यह सर्वे हर पांच साल के बाद किया जाता है। संगठन ने 1987 में जब सेक्‍स और रिलेशनशिप के मुद्दे पर सर्वे किया था तब पाया गया था कि 48.6 प्रतिशत पुरुष और 39.5 प्रतिशत महिलाएं अविवाहित थीं। 2010 के सर्वे में 36.2 प्रतिशत पुरुषों और 38.7 प्रतिशत महिलाओं ने कबूल किया था कि वे वर्जिन हैं। इस बार के सर्वे में यह भी देखा गया है कि जिन कपल्‍स की शादी हुए 15 से 19 साल हो चुके हैं, उनके द्वारा पैदा किए गए बच्‍चों की तादाद भी कम हुई है।

इसे भी पढ़िए :  एनडीटीवी बैन पर सरकार का पक्ष, देश के हित में लिया अहम फैसला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse