विकीलीक्स के संस्थापक असांजे की मुश्किलें बढ़ी, इक्वाडोर ने काटा इंटरनेट का कनेक्शन, हिलेरी के ई-मेल किए थे लीक

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विकीलीक्स ने कहा कि उसने गोल्डमैन सैक्स को दिए हिलेरी के उन भाषणों की प्रतियां प्रकाशित की थीं जिनके लिए हिलेरी को भुगतान किया गया था। इसके कुछ ही देर बाद इक्वाडोर ने असांजे की इंटरनेट तक पहुंच समाप्त कर दी। ये हिलेरी की प्रचार मुहिम के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा के अकाउंट से हैक किए गए ईमेलों का हिस्सा थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की कौमी असेंबली को सांसदों ने बनाया युद्ध का मैदान

विकीलीक्स को की गई कॉल, संदेशों एवं ईमेलों का कल तत्काल जवाब नहीं मिला। दूतावास में फोन उठाने वाली एक महिला ने कहा, ‘‘मैं किसी सूचना की जानकारी नहीं दे सकती।’’ इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया जिसमें इंटरनेट तक पहुंच समाप्त किए जाने का जिक्र नहीं किया गया लेकिन असांजे को शरण देने के निर्णय की फिर से पुष्टि की गई। इस बीच लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गलत निकला रूस का दावा, फिर बच निकला ISIS सरगना बगदादी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse