जिस महिला की तस्वीर आप देख रहे हैं वो खुद को कलयुग की सूर्पणखा कहती है।आपने लोगों को भगवान् या महापुरुषों के अवतार होने का दावा करते देखा होगा लेकिन एक महिला ऐसी भी है जो खुद को रावन की बहन सूर्पणखा का अवतार बताती है। श्रीलंका की रहने वाली इस महिला का असली नाम गंगा सुदर्शनी है। इसका दावा है कि इसे भविष्य की घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है जिससे वो लोगों की तकलीफें दूर करतीं हैं।
लाइव हिन्दुस्तान के खबर के मुताबिक गंगा कहती है कि वो कोई ज्योतिषी नहीं है बल्कि उसमें भविष्य देखने की ताकत है। उनके मुताबिक वो आने वाली घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर सकती हैं। लोगों का कहना है कि गंगा ने बचपन में अपने दोस्त के पिता के एक्सीडेंट होने की चेतावनी दी थी जो एकदम सही साबित हुई। गंगा सिर्फ आदमी का नाम और जन्म के बारे में जानकारी पता करने के बाद उसका भविष्य बता देती हैं।
इसे भी पढ़िए- जिसे कोई नहीं मानता, वो सच अरूण जेटली जानते हैं, पढ़िए नेता जी के बारे में क्या कहा
बता दें कि गंगा की भविष्यवाणी की बात साल 1974 में सामने आई थी जब उन्होंने मार्टिन एयर फ्लाइट डीसी8 क्रैश होने की बात पहले ही बता दी थी। इस दुर्घटना में 191 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि राजनेता से लेकर धार्मिक और हर क्षेत्र से जुड़े लोग इनके यहां पहुंचते हैं। गंगा का कहना है कि उन्हें ये ताकत विरासत में मिली है। वो बचपन से भी इस तरह की एक्टिविटीज में शामिल थीं। इस तरह की प्रैक्टिस उनके पिता अंगमपोडी अलाद्दीन डी सोयसा भी किया करते थे। वो आयुर्वेदिक फिजीशियन भी थे।