पाकिस्तान में नहीं मनेगा वेलेंटाइन डे, जानिए क्यों

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक हाई कोर्ट ने 14 फरवरी को वैलंटाइंस डे मनाने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के हाई कोर्ट ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस शौकत अजीज ने सूचना मंत्रालय, इस्लमाबाद उच्चायोग और पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) को आदेश के तुरंत प्रभाव से लागू करने को लेकर जवाब देने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  इराकी हवाई हमले में मारा गया बगदादी का निकटतम सहयोगी

कोर्ट ने यह आदेश अब्दुल वाहिद नामक नागरिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसने मुख्यधारा और सोशल मीडिया पर वैलंटाइंस डे के प्रमोशन को ‘इस्लाम के विरुद्ध’ करार देते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की थी। उसने सार्वजनिक तौर पर भी वैलंटाइंस डे मनाने पर रोक लगाने की मांग की थी।

अगले पेज पर पढ़िए – वेलेंटाइन डे को लेकर कोर्ट ने मीडिया को क्या दिया आदेश

इसे भी पढ़िए :  तलाक देने वाली महिला को जान से मारा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse