बलूचिस्तान पर फिर घिरा पाकिस्तान, यूरोपीय यूनियन ने दी पाक को ‘ब्लैकलिस्ट’ करने की धमकी

0
पाकिस्तान

बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर करारा जवाब मिला, एक बार फिर पाकिस्तान को बलूचिस्तान के मुद्दे पर फटकार झेलनी पड़ी। जी हां बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान को यूरोपीय यूनियन यानी EU की तरफ से भी अलर्ट किया गया है। पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए यूरोपीय यूनियन ने पाकिस्तान को प्रतिबंध की चेतावनी दी है। यूरोपीय संसद के वाइस प्रेजिडेंट रिसजार्ड जारनेकी ने कहा कि अगर पाकिस्तान बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं रोक पाया तो यूरोपीय यूनियन उस पर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान को दी है ऐसी सलाह जो नवाज शरीफ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा?

जारनेकी ने कहा, ‘ मानवाधिकारों पर चर्चा के दौरान मैंने यूरोपीय यूनियन को बताया कि अगर हमारे सहयोगी देश मानवाधिकारों की कद्र नहीं करते हैं तो ऐसे में हमें प्रतिक्रिया स्वरूप आर्थिक प्रतिबंध के बारे में सोचना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  अगले 10 सालों में ध्वस्त हो जाएगी पाक की अर्थव्यवस्था, दाने-दाने को मोहताज हो जाएगा यह देश!

जाहिर है कि अगर इस फटकार के बाद भी पाकिस्तान अपना रूख नहीं बदलता तो उसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्‍तान से भी पीछे है भारत: रिपोर्ट