पाकिस्तान ने 219 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच वार्ता पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 219 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इससे पहले 25 दिसंबर को पाकिस्तान सरकार ने 220 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा किया था। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से संकट में नेपाल, प्रधानमंत्री प्रचंड ने PM मोदी को फोन कर मांगी मदद

इन मछुआरों पर कथित तौर पर पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने का आरोप था। पिछले दस दिनों में पाकिस्तान की ओर से रिहा किए गए भारतीय मछुआरों की कुल संख्या अब 439 हो गई है। जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने गुरुवार(5 जनवरी) को बताया कि पाकिस्तान की मालिर जेल से 219 भारतीय मछुआरों को गुरुवार को ही रिहा कर दिया है। ऐसा पाकिस्तान के गृह मंत्री के आदेश पर किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव जीतने के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीज़ा का नया दांव, भारतीयों को लुभाने के लिए हिंदी गाना किया लांच, मोदी के चेहरे का भी किया इस्तेमाल

अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। करीब 110 भारतीय मछुआरे अभी भी कराची की लांधी जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि पिछले साल उरी में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी जेलों से दूसरे चरण में भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री केरी से मिले पाक PM शरीफ