शाहिद खाकन अब्‍बासी को पाकिस्‍तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया

0
shahid_abbasi PAK PM
शाहिद खाकन अब्‍बासी को पाकिस्‍तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया

शाहिद खाकन अब्‍बासी को मंगलवार को पाकिस्‍तान का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है। अब्‍बासी 45 दिन तक पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री रहेंगे। उन्‍होंने पीपुल्‍स पार्टी के नवीद कमर को हराया। 342 सदस्यों वाले सदन में सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के अब्बासी को 221 वोट मिले। जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नवीद कमर को 47 और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) को 33 वोट मिले। जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार साहिबजादा तारिकुल्ला को मात्र चार वोट मिले। सदन में पीएमएल-एन के पास 188 सीटें हैं।

इसे भी पढ़िए :  शरीफ को उम्मीद, पाक में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे सभी देश

Click here to read more>>
Source: ZEE NEWS