ट्रंप की वीजा नीति पर भड़के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, वापस बुलाया ट्रैवलिंग स्टाफ

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिचाई ने कहा, ‘यह दुखद है कि इस कार्यकारी आदेश का परिणाम हमारे सहकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।’ बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने ट्रैवल कर रहे अपने करीब 100 कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। शुक्रवार को ट्रंप की ओर से हस्ताक्षर की गई नई वीजा नीतियों के मुताबिक 7 मुस्लिम बाहुल्य देशों के लोगों को 90 दिनों तक वीजा देने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सीरिया से आने वाले शरणार्थियों की एंट्री भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। इस आदेश के तहत 7 मुस्लिम देशों ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागिरकों पर वीजा पाबंदियां लगा दी गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के क्वेटा में अस्‍पताल में धमाका, 15 लोगों की मौत, 35 घायल

ट्रंप ने आदेश के बाद पेंटागन में कहा था, ‘यह बड़ा कदम है। अमेरिका में विदेशी आतंकियों को घुसने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। मैं कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को अमेरिका में घुसने से रोकना चाहता हूं। हम केवल उन्हें ही अपने देश में प्रवेश देना चाहते हैं जो हमारे देश का समर्थन करे और हमारे लोगों को प्यार करे।’ बता दें कि ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान और राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कट्टरपंथी आतंकवादियों के खात्मे का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा था कि CIA ऐसा करने के लिए योजना बनाएगी।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की जीत पर चिढ़ा चीन, लोकतंत्र की उपयोगिता पर उठाए सवाल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse