तो क्या बेटी के कहने पर ट्रंप ने किया सीरिया पर हमला ?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस कार्रवाई से लेकर अब तक ट्रंप प्रशासन ने सीरिया मसले पर जिस तरह का रवैया दिखाया है, वह ट्रंप के विचारों और वादों से बिल्कुल अलग है। अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने बार-बार कहा कि वह अमेरिका द्वारा विदेशी मामलों में दखलंदाजी की नीति के खिलाफ हैं। सीरिया को लेकर पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की आलोचना करते हुए ट्रंप ने लगातार कहा था कि अमेरिका को सीरिया में किसी तरह का दखल न देकर अपने राष्ट्रीय हितों की परवाह करनी चाहिए। गुरुवार को हुए मिसाइल हमले के बाद इवानका ने ट्वीट किया, ‘हम जिस वक्त और माहौल में जी रहे हैं, वह हमसे मुश्किल फैसले लेने की अपील करता है। मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने इंसानियत के खिलाफ इस तरह के बर्बर और नृशंस अपराधों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।’

इसे भी पढ़िए :  ISIS मजबूत कर रहा है भारत में अपनी जड़ें, गुर्गों को दिए है सिर कलम करके दहशत फैलाने का आदेश
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse