ट्रंप के वीजा बैन से लड़ने के लिए ट्विटर के सीईओ और कर्मचारियों ने दान किए 15 लाख डॉलर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ट्विटर के जनरल काउंसल विजय गड्डे ने एक मेमो में लिखा है कि हमारा काम अभी पूरा होने से दूर है। आने वाले महीनों में हमें कई कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन जहां तक नागरिक स्वतंत्रता पर खतरे की बात है, उन्हें खुशी है कि लोग लोगों की देखभाल और आजादी के लिए खड़े होंगे। डोरेसे ने भी ट्विटर पर कहा कि बैन के आदेश के मानवीय और आर्थिक प्रभाव वास्तविक हैं और यह परेशान करने वाले हैं।
इसके अलावा न्यूयॉर्क से मिली एक खबर के अनुसार वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयॉन मस्क शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार मंच की बैठक में शामिल होंगे और उनके आव्रजन (इमिग्रेशन), वीजा और सीमा सुरक्षा संबंधी कार्यकारी आदेश (बैन का आदेश) पर चिंता व्यक्त करेंगे। इससे पहले उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्राविस कैलानिक इस मंच की सदस्यता छोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस देश में हिन्दू अपने आप को मानते हैं सबसे महफूज

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse