‘भारत के सहारे चीन को घेर रहे हैं अमेरिका, जापान’

0
चीन

चीन के एक सरकारी अखबार ने गुरुवार को कहा कि भारत, रूस एवं क्षेत्र के अन्य देशों के साथ घनिष्ठ रिश्ता कायम कर चीन को घेरने की अमेरिका और जापान की भूराजनीतिक चाल से उसे चिंतित नहीं होना चाहिए और पेइचिंग को एक आर्थिक और सैन्य शक्ति बनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  जानिए चीन क्यों चाहता है दोनों हाथों में लड्डू

हाल में भारत और अमेरिका के बीच हुए साजो सामान आदान-प्रदान सहमति समझौते का हवाला देते हुए ग्लोबल टाइम्स ने ‘जियोपॉलिटिकल गेम शुड नॉट डाइवर्ट चाइना’ शीर्षक से एक संपादकीय में कहा है कि कुछ अमेरिकी मीडिया संगठन समझौते को गलत तरीके से भारत के अमेरिका के निकट जाने के संकेत के तौर पर दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के परीक्षण का वीडियो जारी किया

संपादकीय में कहा गया है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे लंबे समय से चले आ रहे कुरील द्वीप श्रृंखला से जुड़े क्षेत्र संबंधी विवाद को लेकर कोई खास प्रगति नहीं होने के बावजूद रूस के साथ आर्थिक सहयोग को प्राथमिकता देने की योजना बना रहे हैं।

इसमें कहा गया है, ‘इसे रूस को लेकर जापान की नीति में आए महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक अबे रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक फोरम में हिस्सा लेने जाएंगे, जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें क्या है मामला