पाक परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित है अमेरिका, भारत को बताया सहयोगी

0

क्लीवलैंड,अमेरिका:भाषा: अमेरिका ने भारत से यह अपील की है कि भारत अपने धार्मिक समुदायों को हिंसा और भेदभाव से बचाए। भारत को अमेरिका का ‘भूराजनीतिक सहयोगी’ बताते हुए रिपब्लिकन मंच से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित करने का भी आह्वान  किया गया।
रिपब्लिकन पार्टी ने कहा, ‘भारत हमारा भूराजनीतिक सहयोगी और एक रणनीतिक व्यापारिक साझेदार है। इसकी जनता की गतिशीलता और इनके लोकतांत्रिक संस्थानों का स्थायित्व इस देश को न सिर्फ एशिया में बल्कि पूरे विश्व में नेतृत्व की स्थिति में लेकर आ रहा है।’ भारतीय मूल के नागरिकों की ओर से अमेरिका के प्रति किए गए योगदानों का उल्लेख करते हुए इसमें कहा गया है कि  ‘हम भारत के सभी धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के लिए हिंसा एवं भेदभाव के खिलाफ सुरक्षा की अपील करते हैं।’ रिपब्लिकन मंच या पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघषरें ने पाकिस्तान की जनता के लिए विशेष राजनीतिक एवं सैन्य चुनौतियां पैदा कर दी हैं।

इसे भी पढ़िए :  आईएस इंटरनेट पर हर 8वें मिनट में एक जिहादी वीडियो करता है अपलोड!

दस्तावेज में कहा गया, ‘‘हमारा कामकाजी संबंध जरूरी है। हालांकि कई बार यह मुश्किल होता है लेकिन यह दोनों के लिए फायदेमंद है और हम इन ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के बोझ से घिस गए हैं।’’ दस्तावेज में कहा गया, ‘‘जब तक आतंक के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए पाकिस्तान के नागरिकों को दंडित किया जाता है, तब तक यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती। क्षेत्र को तालिबान से छुटकारा दिलाने और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित बनाने में पाकिस्तानियों, अफगानिस्तानियों और अमेरिकियों के साझा हित निहित हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के दो लाख सैनिक करेंगे जनगणना