वाशिंगटन : इसमें कोई दो राय नहीं है कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज़े एक विवादास्पद व्यक्ति हैं। अक्सर उनके खुलासे की कोई काट नहीं होती। इस बार भी विकीलीक्स ने जो खुलासा किया है उसे सुनकर सभी हैरान हैं। विकीलिक्स के खुलासे के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मेद्वार हिलेरी क्लिंटन ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS को हथियार उपलब्ध कराए थे। ISIS को ये हथियार सीरिया युद्ध के लिए बेचे गए थे। हालांकि हिलेरी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है जबकि विकिलीक्स का कहना है कि हिलेरी को तुरंत गिरफ़्तार करना चाहिए।
खुलासे में हो सकती है सच्चाई.
ओबामा की दूसरी पारी में हिलेरी को अमेरिकी हथियारों को कतर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। कतर लिबिया विद्रोहियों का मित्र देश माना जाता है। हालांकि हिलेरी ने यूनाइटेड स्टेट सीनेट के समक्ष शपथ खाकर इन आरोपों का खंडन किया।डेमोक्रेटिक नाऊ पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने बताया कि ये जानकारी उन्हे हिलेरी क्लिंटन के करीब 1700 गोपनीय ईमेल्स के जरिए मिले हैं। ये ईमेल्स तब भेजे गए थे जब हिलेरी सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेर्ट हुआ करती थी, और उन्हे हथियारों की खेप पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।