भारत अमेरिका से खरीदेगा 145 हॉवित्जर तोप

0

दिल्ली
लगभग 30 साल बाद भारत तोप खरीदने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका से 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोप को खरीदने के लिए हरी झंडी दे दी है। बोफोर्स तोप के घोटाले के छींटे ने तोपों की खरीदारी पर अनौपचारिक तौर से रोक लगा दी थी। लेकिन आखिरकार मंत्रालय ने 750 मीलियन डॉलर के इस सौदे को मंजूरी दे दी है। सेना की यह मांग काफी सालों से लंबित थी। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तोप की डिलीवरी भारत में ही होगी। जिससे ट्रांसपोटेशन कॉस्ट की पूरी बचत होगी। अमेरिका के इस तोप को बनाने में टाइटेनियम का काफी हद का इस्तेमाल हुआ है। जिससे यह तोप बाकि तोपों के मुकाबले में बहुत हल्का है। हॉवित्जर तोप 25 किलोमीटर दूर से भी दुश्मनों पर सटीक निशाना साध सकता है। चीन से निपटने में यह तोप काफी मददगार साबित होगा।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस ने इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान को चेताया