नई दिल्ली
इस साल आइफा का बेस्ट एक्टर का आवार्ड जहां ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणबार सिंह ने जीता। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म ‘पीकू’ के लिए दीपिका पादुकोण को मिला। स्पेन में चल रहे 17वें आईफा अवार्ड शो में आज विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड्स की घोषणा की गई।
बेस्ट डॉयरेक्टर का अवार्ड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए संजय लीला भंसाली को मिला। तो वहीं भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को बेस्ट फिल्म ऑफ दी इयर का अवार्ड मिला। इस साल आइफा ने प्रियंका चोपड़ा को ‘आईफा वूमन ऑफ दी इयर’ अवार्ड से भी सम्मानित किया। आईफा में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फ़ीमेल का अवार्ड प्रियंका चोपड़ा के नाम रहा। जबकि अनिल कपूर को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवार्ड मिला। बेस्ट डेबू जोड़ी का अवार्ड फिल्म ‘हीरो’ के लिए सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को दिया गया।