15 अगस्त पर प्रदर्शित होंगी सावरकर और अंबेडकर की फिल्में

0

15 अगस्त पर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीर सावरकर और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर आधारित फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इस उत्सव की शुरुआत 12 अगस्त से होगी जिसका उदघाटन केन्द्रीय मंत्री वेंकेया नायडू द्वारा किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीजेपी सरकार द्वारा उन स्वतन्त्रता सेनानियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनके जीवन पर आधारित फिल्मों को सिटी फोर्ट में एक सप्ताह तक चलने वाले फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। सप्ताहभर चलने वाले इस उत्सव में देशभक्ति पर आधारित 20 फिल्में दिखाई जाएंगी।अगर सूत्रों की मानें तो सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की जो लिस्ट तैयार की जा रही है उसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम को जगह नहीं दी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  ब्लैकमनी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, ED ने की 300 कंपनियों पर तबाड़तोड़ छापेमारी

15 अगस्त

इसके अलावा इस उत्सव में शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ और आमीर खान की ‘लगान’ उत्सव के दौरान दिखाई जाएंगी। वैसे याद हो तो शाहरुख खान और आमीर खान को असहिष्णुता पर दिये गए अपने विवादित बयान के लिए एनडीए सरकार की आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  अब इस शो से होगी शाहरुख खान की छोटे पर्दे पर वापसी

15 अगस्त

वेंकेया नायडू ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘सरकार 12 अगस्त को फिल्मोत्सव आयोजित कर रही है। स्कूली छात्रो को देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएंगी।’

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: फिल्म पद्मावती विवाद में आगे आई शिवसेना, कहा हिंदू राजा-रानियों का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं

उन्होने कहा, ‘इस प्रकार के उत्सव आयोजित करने का मकसद युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाना और उन्हें स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताना है।’ आगे उन्होने बताया कि आज़ादी के 70वें साल के अवसर पर एक विशेष गीत भी तैयार किया गया है और साथ ही इस दिन एक विशेष उड़ान के चालक दल के सदस्य खड़ी के कपड़े पहनेंगे।