साध्वी प्राची ने फिर दिया भड़काऊ भाषण, कांग्रेस और मुस्लिमों के खिलाफ खोला मोर्चा

0

अपने बड़बोले व्यक्तित्व के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते-करते देश के मुस्लिमों पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि, हमारा देश अब कांग्रेस मुक्त हो गया है,अब इसे मुसलमान मुक्त करना है।

इसे भी पढ़िए :  'कांग्रेसी नेता के कहने पर जाकिर के साथ मंच सांझा किया था'- श्री श्री रविशंकर

कांग्रेस और मुस्लिमों पर भड़ास निकालने के बाद साध्वी ने अगर एजेंडा राम मंदिर का उठाया। एक बार फिर साध्वी राम मंदिर का राग अलापती नज़र आईं। कहने लगीं राम मंदिर जरूर बनेगा और अयोध्या में ही बनेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर यदि अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का में बनेगा।“ उन्होंने जनता से राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में टूटेगा महागठबंधन? कांग्रेस ने आरजेडी को सरकार से अलग होने को कहा

इसके बाद बारी आई कैराना मामले की तो यहां भी साध्वी एक नया राग अलापती नज़र आई। कैराना पलायन मामले पर साध्वी ने कहा,” कि कैराना को राजनीति मुद्दा ना बनाए।“ ये बेहद गंभीर मामला है। साथ ही उन्होंने यूपी को मिनी पाकिस्तान भी बता दिया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में बकरीद से पहले फूंके गए मस्जिद, मुस्लिम महिला के कपड़े जलाए गए