सोनिया गांधी को एक-दो दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। यह जानकारी सर गंगा राम अस्पताल ने दी जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डी.एस. राणा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें बुखार नहीं है। उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर भारी हंगामे के बीच राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

गौर हो कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक रोड-शो के दौरान 69 वर्षीय सोनिया गांधी बीमार पड़ गईं और पिछले 11 दिनों से उनका इस निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन अगस्त को उनकी बाएं कंधे की सर्जरी की गई थी और डॉक्टरों ने कहा कि वह चोट से लगभग उबर चुकी हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी-राहुल की मुलाक़ात कांग्रेस को नहीं आई रास, सिंधिया पर उठे सवाल

वाराणसी से दो अगस्त को मध्यरात्रि वापस आने के बाद गांधी को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हास्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी लॉन्च: टीएमसी के बाद कांग्रेस ने मिडनाइट मेगा शो का बहिष्कार करने का किया एलान