पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना भी दे रही है करारा जवाब

0
PAK
प्रतिकात्मक तस्वीर

पुंछ। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीज़फ़ायर का उल्लंघन किया है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू के पुंछ सेक्टर में आज सुबह से गोलाबारी हो रही है। छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों की मदद से फ़ायरिंग हो रही है। पाक की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नगरोटा में शहीद हुए मेजर के पिता की बातें सुनकर हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

भारतीय सेना की ओर से भी इसका माकूल जवाब दिया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। वहीं कल यानी शनिवार देर शाम पुंछ के मुख्य बाज़ार में ग्रेनेड हमला हुआ जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  500 के नए नोट में हैं कई खामियां, असली-नकली की ऐसे करें पहचान

घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात चार और घायलों को बेहतर इलाज के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर के ज़रिए राजौरी से जम्मू लाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  Paytm को ग्राहकों ने लगाया चूना, CBI करेगी जांच, केजरीवाल बोले- कंपनी की जेब में है मोदी सरकार